फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The westerly wind weighed heavily on the sun, people shivered due to melting.

Siddharthnagar News: धूप पर भारी पड़ी पछुआ हवा, गलन से कांपे लोग

Fri, 22 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The westerly wind weighed heavily on the sun, people shivered due to melting.

विज्ञापन
कई दिन कोहरे में कमी, लेकिन हवा में बर्फ की नमी से बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सुबह बदली और पछुआ हवा से ठंड बढ़ गई है। बर्फीली हवा धूप पर भारी पड़ी, बृहस्पतिवार पूरे दिन लोग गलन से परेशान रहे और गरम कपड़ों से लिपटे नजर आए। शाम चार बजते ही गलन फिर बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। 24 घंटे में एक डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान और नीचे आने का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सर्द हवाओं चलने से सुबह गलन अधिक रही। सुबह लगभग सात बजे तक बदली दिखा। दिन चढ़ने के साथ ही बादल तो छंटा, लेकिन धूप पर भारी दिखा। पछुआ हवा के कारण पूरे दिन गलन जैसी ठंड महसूस हुई। लेकिन हवाओं के कारण लोगों को सुबह 11 बजे तक गरम कपड़ों में लिपटे रहना पड़ा। सुबह पार्क और अन्य स्थानों कम भीड़ नजर आई। ठंड के कारण लोग कम निकले। वहीं शाम चार बजे से ही बाजार में भीड़ कम हो गई। बहुत ही जरूरी काम वाले लोग बाजार में निकले थे। कारण शाम होते ही सूर्य का तापमान में गिरावट आई तो ठंड बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानी महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में न्यूनमत तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed