{"_id":"64fe140be09b0015d7032b84","slug":"the-weather-changed-it-rained-in-the-evening-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-4493-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम बदला, शाम को हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम बदला, शाम को हुई बारिश
विज्ञापन
दो दिन और बारिश का पूर्वानुमान, बारिश से खुश्नुमा हुआ मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को मौसम ने कई रंग बदले। हालांकि, शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया हुआ और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और बारिश का पूर्वानुमान है।
शहर में रविवार सुबह बादल छाए थे और रिमझिम बारिश हुई। सुबह 10 बजे मौसम साफ हुआ तो हल्की धूप भी हुई। दोपहर में धूप से कुछ पारा चढ़ा तो हल्की गर्मी के साथ उमस भी हुई। शाम 6 बजे बादल मंडराने लगे और बारिश हुई तो मौसम सुहाना हो गया। देर शाम तक बादल छाए रहे।
अधिकतम तापमान 36.5 एवं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 13.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून द्रोणी मप्र और उप्र के बाॅर्डर पर है। पश्चिमी उप्र के अच्छी बारिश होगी। पूर्वा हवा आ रही है, इस कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।