फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The weather became pleasant due to intermittent rain

Siddharthnagar News: रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Sat, 26 Aug 2023 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to intermittent rain
शहर के अशोक मार्ग पर हुई रिमझिम बारिश के दौरान आवागमन कर रहे वाहन चालक। 
सिद्धार्थनगर। जिले में रुक रुककर बारिश हो रही है। इस कारण मौसम नम हो गया है। जिले में शुक्रवार को दिन भर आसमान पर बादल मंडराते रहे, लेकिन नाम मात्र ही बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता में कमी आ रही है और शनिवार से बारिश कम होगी।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटे के अंदर 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर में 5.5 मिमी, सोहना में 33 मिमी, बांसी में 12 मिमी, डुमरियागंज में 16 मिमी, ककरही में 9.4 मिमी, शोहरतगढ़ में 7 मिमी एवं उसका में 15.6 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 8.30 बजे के बाद शहर सहित जिले में बादल बारिश का मौसम बना रहा, लेकिन कम स्थानों पर ही बारिश हुई।
दिन में शहर में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता में कमी आ रही है। शनिवार से बारिश कम होगी। हालांकि, बूंदाबांदी या कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराबर हुआ दिन रात का तापमान
चार दिनों से लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। दिन व रात का तापमान लगभग बराबर हो गया है। इस कारण गर्मी और उमस का मौसम नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.8 एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed