{"_id":"646e48c537dc9f369a027dc9","slug":"the-weather-became-moist-due-to-rain-today-and-tomorrow-there-is-a-chance-of-rain-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1007-180196-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश से नम हुआ मौसम, आज और कल झमाझम के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश से नम हुआ मौसम, आज और कल झमाझम के आसार
Wed, 24 May 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार रात में हुई बारिश के कारण बुधवार को मौसम नम रहा। वहीं आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले बृहस्पतिवार और शुक्रवार को झमाझम और कुल पांच दिन बारिश के आसार हैंं।
मंगलवार देर रात जिला मुख्यालय में 11 मिलीमीटर, विज्ञान केंद्र सोहना में 5 मिलीमीटर और बांसी क्षेत्र में 3.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में कमी दर्ज की गई। हालांकि, उमस भरा मौसम हो गया। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। ऐसे मौसम में खान-पान में लापरवाही से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है।
बोले मौसम वैज्ञानिक
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होने के साथ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। 25 एवं 26 मई को कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।