{"_id":"64d2787393aeaac29c084358","slug":"the-water-level-of-the-rivers-started-rising-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-2737-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, सहमे ग्रामीण
Tue, 08 Aug 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के बानगंगा नदी का जलस्तर तेजी बढ़ा।
सिद्धार्थनगर। तीन दिन से जिले समेत नेपाल में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे किनारे स्थित गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए है। कूड़ा नदी और बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर 12 घंटे में एक मीटर से अधिक बढ़ गया है। वहीं राप्ती, बानगंगा और घोघी नदी का जलस्तर भी रफ्तार पकड़ रहा है। इससे जोगिया, लोटन, उसका, शोहरतगढ़, बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र में नदी किनारे गांवों के लोग बाढ़ की संभावना से डरे हुए है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष सितंबर और अक्टूबर माह में बाढ़ आई थी, इस वर्ष भी बाढ़ का खतरा टला नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -
बारिश से बिगड़ी बाजार की व्यवस्था
बारिश से बिस्कोहर कस्बा में साप्ताहिक बाजार में सन्नाटे की स्थिति बनी रही। दुकानदार जहां कम संख्या में आए, तो ग्राहकों की भीड़ भी नाममात्र रही। बारिश का असर ये रहा कि सामानों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया, मुख्य रूप से सब्जियों के दाम, जिसकी बिक्री दुगने रेट पर होती नजर आई। मंगलवार सुबह से हुई बदली और दोपहर से शुरू हुई बारिश के चलते बाजार पूरी तरह से फीकी रही। ग्राहकों में नंदू साहू, विद्या प्रकाश गुप्ता व दिनेश पासवान ने बताया की बाजार में सामान कम आने से जो सब्जियां दुगना दाम में मिल रही।
-- -- -- -- -- -
बारिश से फसलों को लाभ
नगर में मंगलवार की दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। खेतों में लगी धान की फसल को बारिश का पानी अमृत के समान बताया गया है। किसान निरहू प्रजापति, सुबराती व कन्हैया आदि के अनुसार पानी गिरने से धान की फसलों के लिए फायदा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
नदियां का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर सोमवार मंगलवार
राप्ती 84.900 81.540 81.580
बूढ़ी राप्ती 85.650 82.710 83.050
कूड़ा 83.520 78.210 79.640
घोघी 87.000 83.00 83.20
बानगंगा 93.420 93.30 93.40