फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The watchman is trying to find out which village the deceased belongs to?

Siddharthnagar News: चौकीदार कर रहे पता, किस गांव की है मृतका?

Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The watchman is trying to find out which village the deceased belongs to?
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के लमुईताल गांव के सिवान स्थित चक्कर ताल में मिली महिला के शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। अब तीन जनपदों के चौकीदार और स्थानीय थाने की मदद से खेसरहा पुलिस पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बांसी धानी मार्ग पर स्थित मरहठा गांव के किनारे सिद्धार्थनगर जनपद के बार्डर पर स्थित लमुईताल गांव के चक्कर ताल में शुक्रवार एक महिला की लाश मिली। वह मुंह के बल पड़ी थी और उसके गले पर लगभग 10 जगह व शरीर में कई जगह गहरे जख्म के निशान थे। जख्म के देखकर लोग चाकू से गोदने की आशंका व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

शव की पहचान 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए गोरखपुर के कैंपियरगंज, महरागंज के बृजमनगंज और संतकबीरनगर जनपद के धर्मसिंहवा थाने पर खेसरहा पुलिस ने संपर्क साधा। उन्हें फोटो भेजकर मिसिंग केस दर्ज होने के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं, तीनों जनपद के चौकीदार भी अपने-अपने के गांवों में जानकारी ले रहे हैं कि किसी के घर की महिला गायब तो नहीं है। वहीं गांव के वरिष्ठ लोगों से बात कर रहे हैं। महिलाओं से भी जानकारी ले रहे हैं। जिससे जल्द शव की पहचान हो सके। इस संबंध में एसओ खेसरहा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तीनों जनपद के थानों में लाश की फोटो भेजी गई है। जिससे जल्द से जल्द पहचान हो सके और कार्रवाई आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल से दूर है जनपदों की सीमा

महिला का शव खेसरहा थाना क्षेत्र के सीमा पर मिला था। घटना स्थल से गोरखपुर की सीमा 50 मीटर, महराजगंज 200 मीटर तथा संतकबीरनगर जिले की सीमा 800 मीटर है। घटना तीन जिले की सीमा में होने से खेसरहा पुलिस ने बृजमनगंज, कैंपियरगंज व धर्मसिंहवा थाने से संपर्क व अज्ञात महिला का फोटो भेजकर पता लगाने की कोशिश कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला इन जनपदों से हो सकती है। कारण यहां कई गांवों में पता किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed