फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The turtle was found in the train compartment, chaos

ट्रेन की बोगी में मिला कछुआ, अफरातफरी

Wed, 01 Jun 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
The turtle was found in the train compartment, chaos
ट्रेन में घूमता मिला कछुआ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी से गोरखपुर जा रही डीएमयू में बुधवार को यात्री कोच में कछुआ मिलने से अफरातफरी मच गई। सीट के नीचे अचानक कछुए को देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। आनंदनगर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने कछुए को ढूंढ कर बोगी से बाहर निकाला, तब यात्रियों ने चैन की सांस ली। यात्री बोगी में कछुआ कहां से आया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

डीएमयू ट्रेन बुधवार की सुबह 6:10 बजे बढ़नी से गोरखपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन में सफर कर रहे बढ़नी के मधवानगर निवासी अर्जुन यादव के मुताबिक नौगढ़ स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद अचानक से सीट के नीचे कछुआ रेंगते हुए पहुंच गया। महिलाओं और बच्चों की नजर उस पर पड़ी तो वे चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगे।
विज्ञापन

अन्य यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई यात्रियों के जूते, मोबाइल, घड़ी, पर्स सहित अन्य सामान बिखर गए। यात्रियों की सूचना पर आनंदनगर स्टेशन पर रेलवे के कर्मचारियों ने कछुआ को बोगी से खोज कर बाहर निकाला। बोगी की छानबीन की गई, मगर कोई अन्य कछुआ नहीं मिला। करीब 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे को रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed