{"_id":"6553bb453d13f847be05222b","slug":"the-tractor-going-to-the-funeral-overturned-on-the-highway-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8209-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंतिम संस्कार में जा रहा टै्रक्टर हाईवे पर पलटा, 15 सवार सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंतिम संस्कार में जा रहा टै्रक्टर हाईवे पर पलटा, 15 सवार सुरक्षित
Tue, 14 Nov 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
जोगिया। बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया चौराहे पर मंगलवार को ई-रिक्शा और टेंपो को बचाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हालांकि हादसे में ट्रॉली सवार 15 लोग सुरक्षित बच गए। ट्रॉली सवार ककरही घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
जोगिया चौराहे सुबह नहर के पास रोड के किनारे टेंपो और ई-रिक्शा खड़ा था। सनई की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों वाहनों को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होते ही ट्रैक्टर पलट गई। जबकि ट्रॉली अलग होकर खाड़ी हो गई। ट्रॉली सवार १५ लोग सुरक्षित बच गए। ट्राली भी काफी लोग सवार थे, अगर ट्रॉली पलट जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। ट्राॅली में सवार लोग ककरही घाट पर किसी के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। थानाध्यक्ष जोगिया शिव नरायन सिंह ने बताया कि मौके पर हम घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को सीधा कराकर सड़क के किनारे कराया गया। एक व्यक्ति हल्की चोट आई थी, उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया है।