फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The teachers affiliated with the office will go to the original school

कार्यालय से संबद्ध शिक्षक जाएंगे मूल विद्यालय

Sat, 02 Jul 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The teachers affiliated with the office will go to the original school
कार्यालय से संबद्ध शिक्षक जाएंगे मूल विद्यालय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बीएसए दफ्तर और बीआरसी पर संबद्ध होकर आराम फरमाने वाले शिक्षकों को अब मूल तैनाती वाले स्थल पर जाना होगा। शासन ने पत्र जारी करके तत्काल संबद्ध शिक्षकों को मूल तैनाती वाले विद्यालयों में भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिले में ढाई हजार से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में छह हजार से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। बीएसए कार्यालय के अलावा जनपद में 14 ब्लॉकों पर बीआरसी है और यहीं से अधिकांश शैक्षिक गतिविधि से जुड़े कार्य संचालित होते हैं। इन कार्यालयों में कर्मियों की जरूरत रहती है। काम तो कम रहता है, लेकिन जरूरत से अधिक शिक्षक यहां संबद्ध होकर आराम करते हैं। साथ ही निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति या फिर किसी अनियमितता में पकड़े जाने वाले शिक्षकों को कार्यालय से संबद्ध कर दिया जाता है। ऐसे में उनके मूल विद्यालय पर शैक्षिक कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन

चूंकि उनकी संख्या विद्यालयों में दर्ज है, इस लिए दूसरों को तैनात भी नहीं किया जाता था। ऐसे में विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होने लगा। शिक्षक अपने मूल विद्यालय पर तैनात रहें और संबद्ध स्थल से मुक्त किए जाए, इस संबंध में शासन की ओर से पहले भी बीएसए से पत्राचार हुआ, लेकिन तब आदेश बेअसर रहा। एक बार फिर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने पत्र जारी करके एक सप्ताह के भीतर मूल विद्यालय पर भेजकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। संबद्ध वाले शिक्षकों को मूल स्थान पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed