फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The spies took out a procession, picketed the collectorate

सपाइयों ने जुलूस निकाला, कलेक्ट्रेट पर धरना

Wed, 23 Jun 2021 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
The spies took out a procession, picketed the collectorate
कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सपाइयों को घेरे पुलिस, नोंक-झोंक करते कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सपाइयों ने जुुलूस निकाला, कलेक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन

जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कलेक्ट्रेट पर दो घंटे धरना, डीएम के आश्वासन पर खत्म करने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया को पुलिस की ओर से जबरन भाजपा प्रत्याशी के पास पहुंचाने, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सदस्यों को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और नारेबाजी की। इस बीच राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र एडीएम सीताराम गुप्ता को सौंपा। लगभग दो घंटे बाद डीएम के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।
बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव की अगुवाई में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकत्र हुए। बाद में सभी कलेक्ट्रेट के लिए कूच किए। जुलूस के रूप में सपाइयों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सत्ता पक्ष के इशारे पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पुलिस प्रशासन जिला पंचायत सदस्यों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है। सपा के निर्वाचित सदस्यों, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपाइयों का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया को चौकी प्रभारी डिड़ई ने जबरन ले जाकर भाजपा प्रत्याशी के हवाले कर दिया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि ऐसे चौकी प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। पूर्व विधायक विजय पासवान, रामकुमार यादव, उग्रसेन सिंह, चमनआरा राइनी, कमाल खान, वीरेंद्र तिवारी, विभा शुक्ला, बेचई यादव, जमील सिद्दीकी, मो. इद्रीश, शुंभागी द्विवेदी, अंबिकेश श्रीवास्तव, रमजान अली, फरहान खान, चंद्रजीत जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

डीएम से मुलाकात पर अड़े रहे सपाई
कलेक्ट्रेट पर धरनारत सपाई डीएम से मुलाकात पर अड़े रहे। लगभग दो घंटे बाद डीएम अपने कक्ष में सपाइयों से मुलाकात की। डीएम ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के परिजन की ओर से तहरीर पड़ने पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य को अगवा करने का आरोप निराधार है। कोई सदस्य स्वेच्छा से कहीं गया है तो उसके लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है। अनिल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सपाइयों के आरोप को खारिज कर दिया है। पता चला है कि उन्होंने अपने भाई से भी बात की है। अगर अपहरण हुआ तो उनके परिवार को लोग शांत नहीं बैठे रहते।
- गोविंद माधव, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed