फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The seven-day Shrimad Bhagwat Katha started with the Kalash Yatra

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ शुरु हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The seven-day Shrimad Bhagwat Katha started with the Kalash Yatra
सकारपार क्षेत्र के सिसहनिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर निकली ​​कलश यात्रा। स्रोत विज्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। क्षेत्र के सिसहनिया गांव में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक मातादीन उपाध्याय ने सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण रखकर धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। कथा वाचक पं. सत्य प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि दिन में श्रीमद्भागवत का पाठ होगा। एवं शाम सात बजे से प्रवचन के माध्यम से भगवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा वाचक पं. वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस दौरान मनोज उपाध्याय, विनोद कुमार उपाध्याय, अष्ट भुजा, बालकेश, कृष्ण गोपाल, बृजेश, राम मिलन, राम रक्षा आदि मौजूद रहे।
---------------------------
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे
पकड़ी बाजार। पकड़ी चौराहे पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की रात कथावाचक सुभाष पांडेय ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मथुरा के राजा कंस अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से कर देता है। कंस बहन को ससुराल पहुंचाने के लिए जाने लगता है। आकाशवाणी हुई कि देवकी के आठवें पुत्र के हाथों तेरी मृत्यु निश्चित है। वह बहन और उसके पति वासुदेव को बंदी बनाकर कारागार में डाल देता है। उसके सात पुत्रों को मार देता है, श्रीकृष्ण अष्टमी तिथि को आधी रात को देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेते हैं। जन्म लेते ही पुरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान आयोजक कर्ता विष्णु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed