फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The secret is not revealed from the post-mortem report, the viscera will be investigated

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला राज, विसरा की होगी जांच

Sat, 25 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
The secret is not revealed from the post-mortem report, the viscera will be investigated
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला राज, विसरा की होगी जांच
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आशीष की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुला। अब विसरा जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपित युवती, उसकी मां, पिता और भाई पर हत्या सहित अन्य आरोप में केस दर्ज करके पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी आशीष (30) पुत्र हनुमान 22 सितंबर को संदिग्ध हाल में घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को सदर थाना क्षेत्र के पिठनी पुल के पास जमुआर नाले में उतराता शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवती, उसके पिता, भाई और मां के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में देर रात मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के जांच को ही मोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इस लिए विसरा जांच के लिए भेज दिया है। अब उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि आरोपित युवती, उसके पिता, भाई और मां के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में कई बार आत्महत्या की कही है बात
22 सितंबर को आशीष के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो पोस्ट हुआ है। 10.36 सेकेंड के इस वीडियो में उसकी कई बातें युवती से जुड़ी कही हैं। उससे परेशानी भी बताया है। मगर इसमें उसने कई बार आत्महत्या कर ले लेने की भी बात कही है। मानसिक रूप से परेशान होने की बात की है। वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि वह काफी परेशान था। मगर लापता होने वाले दिन वीडियो का वायरल होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। छह वर्ष से दोनों में जान पहचान होने की बात सामने आ चुकी है। इस दौरान रूठने और जुटने की बात भी आई। फिलहाल पुलिस की तहकीकात में सामने आ ही जाएगा कि असलियत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed