फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The second evening of the Kapilavastu festival, which was packed with bras of Holi

ब्रज की होली से सराबोर रही कपिलवस्तु महोत्सव की दूसरी शाम

Tue, 26 Dec 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
The second evening of the Kapilavastu festival, which was packed with bras of Holi
कपिलवतु महोत्सव में ब्रज की होली कार्यक्रम में प्रस्तुति देते वृंदावन से आए कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव की दूसरी शाम वृंदावन के कलाकारों के नाम रही। फाग खेलन बरसाने आयो नटवर नंद किशोर... की सुरीली धुन पर गेंदा और गुलाब की पंखुड़ियों से श्रीकृष्ण-राधा को होली खेलते देख दर्शक निहाल हो गए। मंच पर साक्षात ब्रज का दृश्य जीवंत हो गया। सखाओं की टोली के साथ बरसाने में लट्ठमार होली का नजारा देख दर्शक आनंद विभोर हो उठे। कलाकारों की दिलकश पेशकश नेे पूस की सर्द रातों में गर्माहट ला दी। ब्रज की होली से शुरू हुई संध्या में जब कमाल खान ने गजल गाई तो लोग एक अलग ही रूमानी सुरूर में डूब गए। कड़क ठंड के बावजूद लोगों ने देर रात तक लोगों ने पंडाल में कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन

जिला जेल के सामने बने पंडाल मेें सजे भव्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद वृंदावन के श्रीगिरिराज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति के कलाकार मंच पर आए। श्रीकृष्ण रूप में गोविंद तिवारी और राधा के वेश में सजी ममता ने ब्रज की होली का मंचन किया। ब्रज के पारंपरिक होली गीतों की मधुर धुन के बीच गेंदा और गुलाब की पंखुड़ियों से श्रीकृष्ण-राधा की जोड़ी मंच पर होली खेल रही थी और सराबोर पूरा पंडाल हो रहा था। ठीक ऐसे ही बरसाने की लट्ठमार होली के मंचन में भी लोग पूरी तरह डूब गए।
विज्ञापन

रात आठ बजे तक यह कार्यक्रम चलता रहा। मयूर नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। मुराली लाल तिवारी की अगुवाई वाली इस टीम में पप्पू ने गायन और सचिन शर्मा ने पार्श्व गायन किया। देवेंद्र, राजेंद्र ग्वाले के रूप में थे। की-बोर्ड पर अमरचंद, ढोलक पर मोहन नागर और पैड पर इकबाल ने संगत की। इससे पहले लेजर शो के जरिए बुद्ध और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed