फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'The role of the university in increasing the ranking of development is important'

‘विकास की रैंकिंग बढ़ाने में विश्वविद्यालय की भूमिका अहम’

Sun, 19 Sep 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
'The role of the university in increasing the ranking of development is important'
कपिलवस्तु के बौद्ध संग्रहालय में अवलोकन करते हुए सीएम के आर्थिक सलाहकार प्रो. केवी राजू। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘विकास की रैंकिंग बढ़ाने में विश्वविद्यालय की भूमिका अहम’
विज्ञापन

कपिलवस्तु। आकांक्षी जनपद में शामिल सिद्धार्थनगर के विकास की रैंकिंग में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की भूमिका अहम होगी। इसके लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक सलाहकार प्रो. केवी राजू ने कहीं। वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित अलग-अलग बैठकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। इस लिए इसका महत्व विशेष है। सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद में शामिल है। ऐसे में जिले के विकास में भी विश्वविद्यालय की विशेष भूमिका हो सकती है। कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संकाय अध्यक्षों विभागाध्यक्ष एवं समस्त शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर विश्वविद्यालय की रैंकिंग को बढ़ाने तथा जिले के विकास के रोड मैप पर गहन विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के विकास की संभावना के आधार पर जनपद की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक विकास की संभावनाओं के दृष्टिगत ‘सस्टेनेबल डेवेलपमेंट ऑफ सिद्धार्थनगर’ के नाम से 31 अध्यायों में विभक्त पुस्तक नवंबर तक प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में स्थापित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र की ओर से बुद्धिज्म तथा हिंदुज्म शीर्षक पर भी जुलाई के पहले सप्ताह में एक-एक पुस्तक प्रकाशित होगी। भारत की ज्ञान परंपरा शीर्षक नाम से भी एक पुस्तक का प्रकाशन सुनिश्चित किया गया है। कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही विश्वविद्यालय की रैंकिंग को बढ़ाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय का यथाशीघ्र स्थापित करवाना तथा विश्वविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रमों को यथाशीघ्र संचालित करवाना भी मेरी प्राथमिकता में है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह विश्वविद्यालय तकनीकी रूप से दक्ष हो, इसके लिए इंटरनेट वाई-फाई और अन्य संसाधन यथाशीघ्र सभी विभागों में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed