फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   the process of fourlane starts

एनएच 730 को फोरलेन करने की प्रक्रिया शुरू: सांसद

Sun, 08 Dec 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
the process of fourlane starts
पीडबलू डी रेस्टहाउस पर प्रेसवार्ता करते सांसद जगदम्बिका पाल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एनएच 730 को फोरलेन करने की प्रक्रिया शुरू: सांसद
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल के प्रस्ताव पर सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
दीनदयाल योजना से जिले के गांवों के विद्युतीकरण को मिले 71 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एनएच 730 को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही जिले के गांवों का पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण करने को 71 करोड़ आवंटित हो चुका है। यह जानकारी सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान दी।
सांसद जगदंबिका पाल की तरफ से कुशीनगर से गोरखपुर, फरेंदा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत तक जाने वाले एनएच 730 को फोरलेन किए जाने संबंधी भेजे गए प्रस्ताव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया है। यह जानकारी सीएम ने सांसद को पत्र भेजकर दी है। सांसद ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के गांवों के विद्युतीकरण के लिए अब तक 71.54 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। यह जानकारी रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर ने सांसद को भेजे पत्र में दी है।
विज्ञापन

सभी बैंक शाखाओं में लिए जाएंगे प्रत्येक मूल्य वर्ग के सिक्के
आपके अपने समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा बैंकों में सिक्का न लेने को लेकर चलाए गए अभियान के समर्थन में सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान मामला उठाया था। जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद को भेजे पत्र में कहा कि आरबीआई ने सभी बैंकों की शाखाओं को निर्देशित किया है कि नोटों तथा सिक्कों को बदलने की सुविधा के तहत लेन-देन अथवा विनिमय में सभी मूल्य वर्ग के सिक्के स्वीकार करने होंगे। साथ ही सभी तरह के लेन-देन में सिक्कों को वैध मुद्रा के रूप में बिना किसी संकोच के स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्सन.08 डीयू 80पी. पोखराकाजी गांव में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद
भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस कार्यकर्ता
पोखरा काजी गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र पोखरा काजी गांव में कांग्रेस पार्टी सेवादल अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद वासिफ की अगुवाई में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ देशव्यापी रैली के आयोजन में सम्मिलित होने की कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों से अपील की।
स्थानीय तहसील में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा जगह-जगह भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में ग्राम पोखरा काजी में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि हमारा देश आर्थिक मंदी और भ्रष्टाचार में पूरी तरीके से लिप्त है, जिसकी जिम्मेदार मौजूदा सरकार है। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने देश को अंग्रेजों से इन्हीं बातों को लेकर आजादी दिलाई थी। आज पूरा भारत फिर से गुलामी की तरफ बढ़ रहा है। आज अल्पसंख्यक व किसानों के साथ हो रहे अत्याचार जग जाहिर है। इसी क्रम में डॉक्टर बख्तियार उस्मानी ने कहा कि एक बार फिर देश के लुटेरे भारत को लूट कर गुलामी की जंजीरों में जकड़ना चाहते हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के लोगों के सम्मिलित होना चाहिए। ताकि देश में हो रहे भ्रष्टाचार और अत्याचार को रोका जा सके। इस दौरान काजी अनवारुल अली, आसिफ रिजवी, अर्जुन कनौजिया, इमरान, रियाज, अच्छन, कमाल खान, अफजाल मलिक, तिलकराम, सोमनाथ, अमरजीत पासवान, सरताज फारुकी आदि मौजूद रहे।

फोटो-71
भाजपा सरकार में हो रहा है हर वर्ग का शोषण
नुक्कड़ सभा के जरिए लोगों को बताई सरकार की नाकामी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कोड़राग्रांट गांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ देशव्यापी रैली को सफल बनाने की अपील की गई। साथ ही मौजूदा सरकार की नाकामियों को गिनाया गया। अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में बनी है, आम जनता परेशान है। सरकार पूंजीपतियों के हाथ में है। आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। प्रदेश में अराजकता का राज है। महिलाएं घर से बाहर निकलने से कतरा रही हैं। मगर सरकार कानून व्यवस्था को काबू करने में विफल है। इन्हीं मुद्दों को लेकर 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इसमें अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की जरूरत है। इस दौरान सौरभ सिंह, अतहर बाबा, जसवंत सिंह, राज पासवान, दीपक सिद्धार्थ, रामचंद्र पासवान, रामसमुझ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed