फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The pretext of marriage ten months misconduct

शादी का झांसा देकर दस माह तक दुराचार किया

Sat, 07 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे कर एक युवक दस माह तक किशोरी से दुराचार करता रहा। किशोरी गर्भवती हुई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। आठ माह की गर्भवती किशोरी ने पुलिस में शिकायत दी है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक का नाम महमूद आलम है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के अनुसार वह मुंबई में रह कर सिलाई का काम करता है। गैर मौजूदगी में आरोपी का घर पर आना जाना था। इसी बीच आरोपी ने मौका देखकर व निकाह का झांसा देकर किशोरी से संपर्क बना लिया। पत्नी को मामले की भनक लगी तो उसने आरोपी को घर पर आने से मना कर दिया। इस बीच मौका देखकर 5 फरवरी 2015 को दोनों घर से भाग गए। पत्नी की सूचना पर मुंबई से वापस लौट आया। पता करने पर मालूम चला कि दोनों उसका बाजार में एक मकान किराए पर लेने के बाद वहां रह रहे थे। किशोरी को गर्भ ठहरने के बाद 15 सितंबर 2015 को आरोपी युवक ने वापस घर पर लाकर छोड़ दिया। 16 सितंबर को मामला थाना पर लेकर गए। पुलिस ने बिरादरी के लोगों को बुलाकर पंचायत किया, जिसमें आरोपी व उसके परिजनों ने निकाह कराने की बात कही। जिसका लिखापढ़ी भी किया गया। दो दिनों के बाद आरोपी के परिजनों ने निकाह से इंकार कर दिया। मामला दोबारा पुलिस के पास पहुंचा, जहां पहले तो हीलाहवाली की गई। फिर आरोपी को बुलाकर निकाह करने की सलाह दी गई, परिजनों के एक माह के अंदर पहले कोर्ट मैरेज फिर निकाह करने की बात पर रजामंदी बनी। एक सप्ताह के बाद आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इस मामले में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed