फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The poor will get ration from 20 in lockdown

19 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा निशुल्क राशन

Thu, 13 May 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
The poor will get ration from 20 in lockdown
लॉकडाउन में गरीबों को 20 से मिलेगा राशन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वितरण होगा राशन
संक्रमण के बाद उपजी समस्याओं को देखते हुए शासन ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद काम धंधा बंद हो चुका है। कोई भुखमरी का शिकार न होने पाए। लिहाजा केंद्र सरकार ने राशन कार्डधारकों को माह में एक बार निशुल्क राशन देने का निर्णय लिया। इस माह 20 मई को राशन वितरण करने की योजना है। इससे जिले के लगभग 19 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। राशन की उठान कोटेदारों ने शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रतिमाह की दर से राशन वितरण कराती है। इसमें मौजूदा समय में राशन कार्डधारक दो प्रकार के हैं। एक पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं, जिनकी संख्या जिले में 3.50 लाख के लगभग हैं। दूसरे अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इनकी संख्या जिले में 82510 है। इन्हें माह के छह तारीख को कोटे की दुकान में राशन मिलता है, जिसके लिए इन्हें शासन से निर्धारित शुल्क देना होता है। मगर कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद महानगरों में रहने वाली बड़ी आबादी जो रोजगार और मेहनत मजदूरी करके देती है तो परिवार का भरण पोषण हो पाता है। पिछले वर्ष ही कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद लोग घरों के लिए लौट आए थे। हालात सुधरे तो कुछ लोग दोबारा गए। मगर जब दूसरी लहर शुरू हुई तो वही पुराना भय सताने लगा और लोग घरों को लौट आए। रोजगार का साधन बंद होने कारण भुखमरी से किसी की मौत न हो। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पिछली बार भी माह में एक बार निशुल्क राशन वितरण करवाया था जो कई माह तक चला। अब दूसरी लहर चरम पर है। लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में व्यापार ठप है। मई माह से निशुल्क राशन वितरण करने की योजना है। 20 मई को कोटे की दुकान पर राशन मिलेगा। इसके लिए अधिकांश कोटेदार राशन भी उठान कर चुके हैं। जो तय तिथि से वितरण कार्य शुरू कर देंगे। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र ने बताया कि निशुल्क राशन 20 मई से वितरण होना है। अधिकांश कोटेदार राशन उठा भी चुके हैं। शासन के मंशानुसार वितरण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

19 लाख हैं उपभोक्ता
पूर्ति विभाग के मुताबिक जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डों की संख्या के अनुसार लगभग 19 लाख उपभोक्ता हैं। जिन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए निशुल्क राशन का योजना का लाभ मिलेगा। फिलहाल अभी तक 20 मई को वितरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित राशन वितरण की तिथि बढ़ी
जो कोटेदार अभी तक नियमित शुल्क से वितरण होने वाला राशन वितरण नहीं कर पाए हैं, उन्हें एक बार और अवसर मिला है। तिथि बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है, वह निर्धारित तिथि तक अपना वितरण पूरा कर सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed