फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The police had come to explain in the jackfruit dispute, the murder happened on the way

Siddharthnagar News: कटहल विवाद में समझाने आई थी पुलिस, जाते ही हो गई हत्या

Mon, 22 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The police had come to explain in the jackfruit dispute, the murder happened on the way
जोगिया क्षेत्र के गोनहा गांव के घटना स्थल पर जांच करते एसपी अमित कुमार आनंद। संवाद
सिद्धार्थनगर/जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में कटहल तोड़ लेने के विवाद में हुई बासमति की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बासमति की बेटी पूजा ने बताया कि शनिवार को आरोपियों से विवाद होने के बाद सूचना पर डायल-112 की टीम गांव में आई थी। लेकिन, आरोपियों को थाने ले जाने के बजाय समझाकर चली गई। पुलिस के बुलाने से आक्रोशित होकर आरोपियों ने पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

दबी जुबान से गांव के लोग भी इस मामले में पुलिस की ओर से लापरवाही बरतने की बात कह रहे हैं। वहीं, मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल दूसरी बेटी फूला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गोनहा गांव में शनिवार को बासमति (45) पत्नी राजू पर गांव के ही बरसाती और उनके परिवार के लोग आरोप लगाने लगे की वह उनके पेड़ से कटहल तोड़ लाई है। इस बात को लेकर दोनों परिवार में विवाद भी हुआ। मृतका की बेटी पूजा के मुताबिक उनकी मां ने डायल-112 पर मारपीट करने की जानकारी देते हुए सहायता मांगी। आरोप है कि पुलिस गांव में आई जरूर, लेकिन पकड़कर ले जाने के बजाय समझाकर चली गई। पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद बरसाती परिवार के साथ मौके पर पहुंच गया और मां पर हमला बोल दिया। सिर पर कई बार लकड़ी के टुकड़े से वार कर दिया, जिससे मां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मां को बचाने के लिए गई बहन फूला (13) को भी पीट दिया। जिससे उसके सिर और हाथ में चोट आई है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो शायद मां जीवित होती और बहन अस्पताल में न होती। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जमीन के लिए दो वर्ष पहले हुआ था विवाद
लोगों के मुताबिक जमीन को लेकर बासमती और बरसाती के परिवार में दो वर्ष पहले कई बार विवाद हुआ था। खेत के एक हिस्से के लिए इनके बीच मामला चल रहा था। गांव वालों का कहना है कि कटहल तोड़ने पर हमला तो सिर्फ बहाना था, उसी रंजिश में बासमती की हत्या की गई है।
---
गांव में सन्नाटा, हर गली सूनी, घरों पर लगे ताले
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में हत्या के बाद से ही गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर चले गए हैं। रविवार को गांव के हर गली सूनी दिखी। घरों पर ताले लटके हुए देखे गए। अगर कोई दिखा तो गांव के बाहर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी। बताया जा रहा है कि लोग घर छोड़कर रिश्तेदारी में या फिर इधर-उधर चले गए हैं।
---
जमीन पर गिरी, बचाने के लिए आगे नहीं आए लोग
बताया जा रहा है कि मारपीट में सिर पर वार करने के बाद बासमती जमीन पर गिर गईं, उन्होंने दम नहीं तोड़ा था। लेकिन जहां विवाद हुआ वहां के लोग बचाने के बजाय भाग खड़े हुए। उनका कहना था कि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष खुले तौर पर धमकी दे रहा था कि अगर कोई बीच में आने की कोशिश करेगा तो उसका भी यही हाल करेंगे।
---
पति और बेटे मुंबई से घर के लिए निकले
बासमती की मौत की खबर मिलने के बाद पति राजू और मुंबई में कार्य करने वाले दो बेटे घर के लिए निकल गए थे। जो रविवार रात में घर पहुंच गए। वहीं, दोपहर बाद से शव का पोस्टमार्टम होगा। लाश पीएम हाउस पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचा दिया है।
---
इनके खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का केस
मृतका की बेटी पूजा की तहरीर पर जोगिया पुलिस ने आरोपी बरसाती, उसके पुत्र तौलन, पत्नी किसलावती और पुत्री सोनम उर्फ गोलकी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---
बोले अधिकारी
गोनहा में विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में चार लोगों पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रही बात विवाद होने और पुलिस के गांव में जाने की तो सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर गई थी। दूसरा पक्ष नहीं मिला था। दोनों पक्षों को थाने पर आने के लिए कहकर टीम लौट आई थी। कुछ समय बाद ही विवाद हुआ। मामले की जांच की जारी है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed