{"_id":"64ea4e784cded7ae98037b84","slug":"the-person-who-went-towards-the-farm-died-due-to-drowning-in-the-puddle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3606-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेत की ओर गए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेत की ओर गए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत
Sun, 27 Aug 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के कोटिया गड़ोरी गांव में शनिवार सुबह खेत की ओर गए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि बीमार चल रहा था।
क्षेत्र के कोटिया गड़ोरी गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी (42) शनिवार भोर में घर से खेत की ओर से निकले थे। सुबह जब परिजन जागे तो वीरेंद्र तिवारी बिस्तर पर नहीं दिखे। एक घंटे इंतजार के बाद भी जब घर नहीं आए तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। उनको ढूंढते हुए परिजन गांव के पूरब पोखरे पर पहुंचे तो वहां पर उनकी चप्पलें और डंडा पड़ा था। पोखरे में डूब जाने की आशंका हुई तो गांव के की लोग पोखरे में खोजबीन करने लगे। पोखरे में उनकी लाश मिली। शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने केवल पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
-- -
वीरेंद्र की मौत से घर में छाया मातम
कोटिया गड़ोरी निवासी वीरेंद्र तिवारी की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। उनका 18 वर्षीय पुत्र सौरभ त्रिपाठी इंटरमीडिएट का छात्र है। बहन दुर्गावती की अभी शादी नहीं हुई है। पत्नी किसी तरह से उनका इलाज करा रही थीं। सेहत में सुधार न होने से पूरा परिवार परेशान था। खेती से गुजरा चलता है। वीरेंद्र की मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे थे। हर किसी की आंखें नम थीं।