{"_id":"65b6a9f2498389adb10c4597","slug":"the-pandal-echoed-with-jai-shri-ram-on-the-words-if-ram-comes-we-will-decorate-the-courtyard-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-112050-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे के बोल पर जय श्रीराम से गूंज उठा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे के बोल पर जय श्रीराम से गूंज उठा पंडाल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में भजन संध्या प्रस्तुत करती स्वाति मिश्रा। संवाद
सिद्धार्थनगर महोत्सव के पहले दिन की अंतिम प्रस्तुति भजन संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव के पहले दिन की अंतिम प्रस्तुति भजन संध्या में प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा के कार्यक्रम में दर्शकदीर्घा में उत्साह चरम पर दिखा। ठंड के मौसम में भी जैसे उन्होंने राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे गीत की प्रस्तुति शुरू की तो जय श्रीराम के नारे से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम देर से शुरू होने के बावजूद दर्शक उनके कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करते दिखे।
महोत्सव के पहले दिन अंतिम प्रस्तुति भजन संध्या का कार्यक्रम रात 8.30 से होना था, लेकिन इसकी शुरूआत रात 10 बजे से हुई। दर्शकों की मांग पर उन्होंने जैसे ही पहली प्रस्तुति राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे बोल शुरू की तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। दर्शकों में जबर्दश्त उत्साह का माहौल दिखा। उनके एक के बाद एक भजन एवं गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक कार्यक्रम के समापन तक जमे रहे। इस दौरान विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, डीएम पवन अग्रवाल, सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र मौजूद रहे।