फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The old system is back in trouble, food cooked on wood fire in mass marriages

Siddharthnagar News: संकट में लौटी पुरानी व्यवस्था, सामूहिक विवाह में लकड़ी की आग पर बना भोजन

Sun, 15 Mar 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The old system is back in trouble, food cooked on wood fire in mass marriages
सिद्धार्थनगर। जिले में चल रही गैस सिलेंडर की कमी के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पारंपरिक तरीका अपनाते हुए लकड़ी के चूल्हों पर भोजन बनवाया। इससे न केवल कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ बल्कि संकट की स्थिति में स्थानीय संसाधनों के उपयोग का भी संदेश मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 331 नवदंपतियों, उनके परिजनों और अतिथियों को मिलाकर करीब आठ हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी थी। कमर्शियल गैस की उपलब्धता न होने के कारण रसोइयों ने पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेकर भोजन तैयार किया। इसके बावजूद भोजन व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई और सभी लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोग आपस में यह चर्चा करते भी सुने गए कि प्रशासन चाहता तो रसोई गैस का उपयोग भी कर सकता था, लेकिन ऐसा न करके यह संदेश दिया गया कि नियम सबके लिए समान हैं और संकट की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था ने यह भी दिखाया कि आधुनिक संसाधनों के अभाव में भी पारंपरिक तरीके आज भी उपयोगी और व्यवहारिक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से उपयोग में आने वाले लकड़ी के चूल्हे संकट की स्थिति में एक भरोसेमंद विकल्प बन सकते हैं।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि वैकल्पिक रूप से लकड़ी के चूल्हों पर भोजन बनवाया गया, जिससे यह संदेश भी जाता है कि संकट की स्थिति में पारंपरिक संसाधन भी उपयोगी और प्रभावी विकल्प साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed