{"_id":"6224ea7058f098753e44a80c","slug":"the-old-man-who-went-to-the-farm-died-due-to-drowning-in-the-pond-siddharthnagar-news-gkp4291122119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गए वृद्ध की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गए वृद्ध की पोखरे में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत गए वृद्ध की पोखरे में डूबने से मौत
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार (सिद्धार्थनगर)। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर गांव में रविवार की सुबह खेत गया वृद्ध फिसलकर पोखरे में गिर गया। डूबने से मौत हो गई। गोताखोर की मदद से पोखरे से शव बाहर निकाला गया।
क्षेत्र के होरिलापुर गांव निवासी अपील उर्फ वकील अहमद (90) रोज की तरह भोर में ही खेत की ओर निकल गए थे। बताया जा रहा है कि वहां से लौटते समय गांव के बाहर पोखरे के किनारे उनका पैर फिसल गया, वे गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले खोजने लगे। संदेह होने पर बगल के गांव सोनवली से गोताखोर को बुलाया गया और पोखरे में खोजबीन शुरू हुई। लाश पोखरे में मिली। इस मौके पर मिश्रौलिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
मिश्रौलिया थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि पोखरे में डूबने से बुजुर्ग की मौत हुई है। परिजन के आग्रह पर उन्हें शव सौंप दिया गया।