फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mercury dropped three degrees, fog slowed down the speed of vehicles

Siddharthnagar News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, कोहरे से वाहनों के रफ्तार लगा ब्रेक

Sat, 16 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped three degrees, fog slowed down the speed of vehicles
सिद्धार्थनगर। ठंड बढ़ने से तापमान में प्रतिदिन गिरावट आ रही है, शुक्रवार को पारा तीन डिग्री लुढ़का। सुबह से ही घने कोहरे के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए गुजर रहे थे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात नौ बजे से ही घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। जबकि शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक सूर्य भगवान का दर्शन नहीं हुआ। वहीं घने कोहरे से लोगों को अपने निजी कार्यों पर जाने में अधिक समय लग गया। सुबह वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सड़क पर निकले वाहन चालक कोहरे से बचने के लिए गाड़ियों को किनारे पर लगाकर कोहरा छंटने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

-------------
गेहूं के लिए वरदान साबित होगा कोहरा
जागरूक किसान मणिकांत तिवारी ने बताया कि कोहरा पड़ने से गेहूं के फसल को लाभ मिलेगा। उसमें विकास तेजी से होगा। वहीं कुछ किसानों ने बताया कि सरसों, आलू के फसल के लिए यह कोहरा नुकसानदायक है। इस समय में कोहरा पड़ने से किसानों को सरसों व आलू की फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed