फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The members have to be selected by writing 'one'

जिला पंचायत सदस्यों को एक लिखकर चुनना होगा अध्यक्ष

Wed, 30 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The members have to be selected by writing 'one'
सदस्यों को ‘एक’ लिखकर चुनना होगा अध्यक्ष
विज्ञापन

असमर्थ मतदाता को मतदान करने के लिए मिलेंगे सहयोगी
तीन जुलाई को जिला पंचायत के 45 सदस्य करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन जुलाई को मतदान होना तय है। मतदाता सदस्यों को अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे एक लिखकर मतदान करना होगा। असमर्थ मतदाता सदस्य को मतदान के लिए सहयोगी लेने के लिए पहले ही निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

नाम वापसी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से शीतल सिंह और सपा से पूजा यादव चुनाव मैदान में हैं। अब मतदान के बाद ही यह तय होगा कि अध्यक्ष कौन बनेगा। ऐसे में दोनों पक्षों ने मतदाताओं से संपर्क करने के अभियान में तेजी ला दी है। सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दोनों प्रत्याशी जी-तोड़ प्रयास कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो सदस्यों को सहेजने के साथ ही उन्हें मतदान के दिन तक अपने पाले में बनाए रखना भी प्रत्याशियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। इसलिए उन्हें मतदान के दिन तक विभिन्न शहरों और तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जा रही है। जिससे दूसरा पक्ष उनसे संपर्क स्थापित न कर सके। सपा नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि उनके सदस्यों को डराया धमकाया जा रहा है। जबकि भाजपा नेता इस आरोप को निराधार बताते हुए अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र निगम ने बताया कि आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा चुनाव में गुप्त मतदान होगा। मतपत्र में उम्मीदवारों के नाम देवनागरी लिपि में रहेंगे और उनके आगे एक लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed