फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The martyrdom of Amargarh is a matter of pride and good luck.

Siddharthnagar News: अमरगढ़ की शहादत गर्व और सौभाग्य का विषय

Sun, 27 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
The martyrdom of Amargarh is a matter of pride and good luck.
अमरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम में अमर ज्योति जलाकर शहीदों को नमन कर कार्यक्रम का शुभा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अमरगढ़ की शहादत गर्व और सौभाग्य का विषय
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। अमरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने अमर ज्योति जलाकर शहादत की भूमि पर माथा टेका। उन्होंने कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले...आजादी के दौर का यह गीत अमरगढ़ में चरितार्थ हो रहा है। आयोजन समिति का सराहनीय प्रयास है कि आजादी के जिस बलिदान को इतिहास के पन्नों में पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाया था, वहां शहीदों को नमन करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई इस शहादत पर गर्व कर रहा है। आने वाले दिनों में यहां की अलग पहचान होगी।
सांसद ने कहा कि अमरगढ़ का इतिहास काफी पुराना है। जो योगदान यहां के बलिदानियों व वीर शहीदों ने दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आने वाले दिनों में इस स्थल का नाम देश और विदेश में भी जाना जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सपा शासन में सिर्फ सैफई महोत्सव होता था और विकास की किरण एक जिला विशेष तक सीमित रहती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से प्रदेश के सभी ऐतिहासिक स्थलों को विकसित पर्यटक स्थल का दर्जा देने के साथ ही वहां पर महोत्सव हो रहा है। विकास के कार्य समूचे प्रदेश में हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमरगढ़ महोत्सव आने वाले दिनों में और भी व्यापक पैमाने पर होगा तथा यहां पर भव्य शहीद स्मारक का निर्माण होगा। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का अथक प्रयास सराहनीय है। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शहीद स्थल की भव्यता के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीएम के मन की बात सुनीं। सदर विधायक श्याम धनी राही, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, अजय गोविंद राव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने विचार व्यक्त किया। मधुसूदन अग्रहरि, संतोष दुबे, निखिल उपाध्याय, कुणाल राव, आकाश सिंह, मंदीप यादव, राजीव अधिकारी, रामजीवन मौर्य, रामकुमार कुंवर आदि मौजूद थे।
कृषि गोष्ठी पर कालानमक पर हुई बातें
डुमरियागंज। अमरगढ़ महोत्सव में आयोजित कृषि गोष्ठी में सांसद विजय दुबे ने कहा कि किसानों की उन्नति और कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पीएम किसान सम्मान योजना, कृषि अनुदान योजना तथा कृषक दुर्घटना बीमा सहित विभिन्न योजनाओं से किसानों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का काम सरकार ने किया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्रा, मारकंडेय सिंह आदि ने भी गोष्ठी में काला नमक धान की खेती तथा विभिन्न प्रजातियों के धान और गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों जानकारियां दीं। कार्यक्रम का संचालन नीरा दुबे और नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर कृषि क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉ. एसके मिश्र, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. मारकंडेय सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, रामकुमार कुंवर, राजेंद्र पांडेय, चंद्रभान को सम्मानित किया गया।

मेले में बढ़ी रौनक
डुमरियागंज। नगर पंचायत में दूसरी बार आयोजित किए गए अमरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को मेले में लगे हवाई झूले, मिकी माउस, ड्रैगन ट्रेन तथा झूला के साथ ही जादू का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने खिलौने, कपड़े तथा खाने-पीने के सामान की दुकानों के अलावा रोजमर्रा के सामान की जमकर खरीदारी भी की। मेले में आए ग्राम बगाहवा के पप्पू लाल, टिकरिया के बब्बू और रामकुमार तथा बेवा चौराहा के बजरंगी लाल, सुमित कुमार मोतीगंज के कुलदीप पांडेय आदि ने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed