फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The marriage house stood on the foundation of corruption

Siddharthnagar News: भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा था विवाह घर, तीन की गई थी जान

Wed, 01 Mar 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The marriage house stood on the foundation of corruption
गिरा पिलर। (फाइल फोटो)
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक के भरवठिया मुस्तकहम गांव में विवाह घर के निर्माण में मात्र 67,434 रुपये के गबन के कारण तीन शरणार्थियों की जान चली गई थी। चार सदस्यीय टीम की जांच में विवाह घर के निर्माण में अनियमितता की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2022 में हुई घटना के बाद ग्राम प्रधान, जेई और सचिव पर केस दर्ज हुआ था। डीएम संजीव रंजन ने प्रधान इसरार अहमद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार छीनने एवं तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में अक्तूबार माह में आई भयावह बाढ़ में भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांव प्रभावित थे। इसमें क्षेत्र के भरवठिया मुस्तकम गांव में घर में पानी घुसने के कारण लोग गांव के बाहर ऊंचे स्थान पर बने विवाह घर में शरण लिए थे। 16 अक्तूबर 2022 की रात अचानक विवाह घर का पिलर जमींदोज हो गया था। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ ही दिन पहले हुए विवाह घर के मरम्मत कार्य में अनियमितता की गई है, जिसकी वजह से पिलर ढह गया और तीन लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद ग्राम प्रधान इसरार अहमद को नोटिस जारी किया गया था। 15 दिन के भीतर जवाब मांगा था। उन्होंने प्लास्टर तोड़कर नया प्लास्टर, टाइल्स और खिड़की की मरम्मत की हवाला दिया था। ग्राम प्रधान के जवाब की जांच में पाया गया कि कार्य में अनियमितता से तीन लोगों की जान गई। प्रथम दृष्टया 67,434 रुपये की शासकीय धनराशि का गबन पाया गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने ग्राम प्रधान इसरार अहमद का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार रोकते हुए निर्वाचित तीन ग्राम पंचायत सदस्य की कमेटी के गठन का निर्णय लिया है। साथ ही पीडी को जांच अधिकारी नामित कर निर्देश दिया है कि जांच एवं कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed