{"_id":"57b73e3f4f1c1b29156ec005","slug":"the-man-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र शोहरतगढ़-बढनी मार्ग के पिपरा पांडेय गांव के पास गुरुवार की शाम गायब हुए व्यक्ति की सड़क के किनारे सुबह लाश मिली। मृतक के सिर व शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान थें। वह पिपरा पांडेय गांव का ही निवासी है। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव निवासी सुधाकर यादव (43) पुत्र अशरफी यादव सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहा पर काफी समय से पान की दुकान चलाते थे। रोज की तरह गुरुवार को भी पान की दुकान खोला। देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार की सुबह शोहरतगढ़- बढनी मार्ग पर गांव के पास सड़क के किनारे उसकी लाश मिली। यह देख लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। लोगों के मुताबिक मृतक के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की छानबीन में पुलिस जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ईश्वरचंद प्रधान ने बताया परिजन के तरफ से तहरीर मिली है, जांच किया जा रहा है कार्रवाई की जाएगी।