फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The lodging of the lodging case will not remain on consumers

उपभोक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होने तक रहेगा धरना

Mon, 06 Nov 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
The lodging of the lodging case will not remain on consumers
बांसी के खैरटिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। बिजली विभाग के जेई के रवैये के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता खैरटिया फीडर पर धरने पर बैठ गए हैं। नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जेई ने बिना किसी कारण के फर्जी मुकदमे में फंसा दिया है। 
विज्ञापन

जब तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, धरना जारी रहेगा। मंडल सचिव महेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि जेई ने ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर धन की मांग की थी। इसकी पूर्ति न हुई तो उपभोक्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम बांसी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व निर्दोष उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक धरना चलता रहेगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, उपेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र नाथ मिश्र, सूर्यनारायण यादव, रामबृक्ष राव, रफीक खां, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मांगों को लेकर कृषि कार्यालय परिसर में चल रहा भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण एक नवंबर को शुरू होने वाला धान खरीद सात नवंबर तक शुरू नहीं हो पाया है। किसानों को कम दाम पर बिचौलियों के हाथ अपनी गाढ़ी कमाई देने को विवश हैं। जल्द से जल्द क्रय केंद्रों को सक्रिय किया जाए। बाढ़ से नुकसान हुए फसलों का आकलन करके किसानों को मुआवजा दिया जाए। नकली खाद- बीज के दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान नंदराम यादव, महेश कुमार, अनिल कुमार राव, गया प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed