फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The last person of the society is getting the benefit of government schemes

Siddharthnagar News: समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

Thu, 15 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The last person of the society is getting the benefit of government schemes
डुमरियागंज मे आयोजित लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते प्रभारी मंत्री एके शर्मा। संवाद
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ये बातें ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महासंपर्क अभियान के तहत खेसरहा क्षेत्र के एक मैरेज हाल में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए काम किया जा रहा है। कोरोना जैसी महामारी के समय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैक्सीन तैयार कर सभी को फ्री वैक्सीन दी। इसके अलावा उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन दिया गया तथा एक देश एक राशन कार्ड के फार्मूले पर राशन कार्ड बना हैं। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जयप्रताप सिंह, जिला प्रभारी रामजियावान मौर्या, राम कुमार कुंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इटवा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन ऊर्जा एवं नगर विकास एके शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य भाजपा पदाधिकारी व नेता करें। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, जिला संयोजक कन्हैया पासवान, नपा अध्यक्ष गोविंद माधव, चेयरमैन बिस्कोहर अजय गुप्ता, चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री
डुमरियागंज में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत अच्छी है। यही कारण है कि जनता को भाजपा पर सर्वाधिक विश्वास है। जनता फिर भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की कमान सौपेंगी। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत बढ़नीचाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, नगर पंचायत भारतभारी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश व उर्फ चंदू वर्मा, दशरथ चौधरी एवं एसडीएम परमेंद्र कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed