{"_id":"67461afb46a607aa6503a584","slug":"the-land-was-in-the-name-of-the-british-it-will-become-the-basis-of-development-after-75-years-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-127911-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंग्रेजों के नाम थी जमीन, 75 साल बाद बनेगी विकास का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंग्रेजों के नाम थी जमीन, 75 साल बाद बनेगी विकास का आधार
Wed, 27 Nov 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आजादी के 75 साल बाद भी अंग्रेजों के नाम से दर्ज पांच हेक्टेयर से अधिक जमीन अब विकास की आधार बनेगी। जिला प्रशासन ने न्यायालय में सुनवाई पूरी करके खताैनी से अंग्रेजों के नाम खारिज करने का आदेश पारित किया है, जबकि अंग्रेजों के नाम जमीनों पर अपना नाम दर्ज कराने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है।
सदर ब्लॉक क्षेत्र के बर्डपुर नंबर एक, दो, पांच, छह, सात, आठ, नौ एवं 10, 12, 13 एवं 14, दुल्हा सोमाली, दुल्हा बुजुर्ग एवं दुल्हा दरमियानी के 49 गांटों में 5.104 हेक्टेयर जमीन मिली है।
खतौनी में इन गाटों में विलियम टॉस्को का नाम दर्ज था। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने न्यायालय में सुनवाई के बाद अंग्रेजों का नाम खारिज कराने का आदेश जारी किया है। अब यह जमीन राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज होगी, जहां विकास की योजनाएं साकर होंगी। बर्डपुर नंबर 11 में दो गेट में 0.837 हेक्टेयर एवं बर्डपुर नंबर 9 में 14 गाटे में 1.0676 हेक्टेयर जमीन में गलत तरीके से नाम दर्ज कराने के प्रकरण सामने आए हैं। इस मामले में तहसील प्रशासन के न्यायालयों में सुनवाई की जाएगी, जिसमें गलत तरीके से नाम दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। े