{"_id":"6a5e72f5ad8534cab80a09f4","slug":"the-jurisdiction-of-four-gram-panchayat-secretaries-changed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161536-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र बदले
Tue, 21 Jul 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। मिठवल विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी वाचस्पति झा ने 17 जुलाई को आदेश जारी करते हुए एक सचिव का स्थानांतरण और तीन सचिवों की नई तैनाती की है।
आदेश के अनुसार, सचिव नेहा यादव को 14 नंबर क्लस्टर से हटाकर 10 नंबर क्लस्टर में भेजा गया है। वहीं, अनिल कुमार श्रीवास्तव को 14 नंबर क्लस्टर का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा अमित कुमार को 21 नंबर क्लस्टर और राजेश चौधरी को तीन नंबर क्लस्टर में तैनात किया गया है। सभी सचिवों को तीन दिनों के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे प्रधानों ने सचिवों के स्थानांतरण पर नाराजगी जताई है। रीता, सुधा, बनवारी, सरजूराम, सीमा, शांति, कमर अब्बास काजमी, महेश और ऊषा देवी का कहना है कि प्रशासक का कार्यकाल अब कुछ ही महीने शेष है।
विज्ञापन
ऐसे समय में सचिवों का बदलाव विकास कार्यों की गति को प्रभावित करेगा और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न होगी।