फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The jawans took a pledge to protect the sisters along the border

Siddharthnagar News: सीमा के साथ बहनों की सुरक्षा का जवानों ने लिया संकल्प

Fri, 01 Sep 2023 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
The jawans took a pledge to protect the sisters along the border
सिद्धार्थनगर। राखी पर्व के शुभ अवसर पर एसएसबी 43वीं वाहिनी मुख्यालय सिद्धार्थनगर में वाहिनी के जवानों ने सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्राओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन मनाया। जवानों ने सीमा की रखवाली के साथ ही बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


एसएसबी के कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह कहा कि राखी भाई-बहन के अटूट स्नेह का त्योहार है। इस दिन देश की सभी बहने अपने भाइयों के कलाई पर रिश्तों की सुरक्षा का अटूट धागा बांधती हैं। जिसके बदले भाई जीवन भर अपने बहन की रक्षा का प्रण लेता है। जवानों ने सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर, गंगा पब्लिक नेशनल स्कूल और सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्राओं से राखी बांधी। इस अवसर पर उप कमांडेंट यशवंत कुमार, सहायक कमांडेंट जसवंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, उपनगर बढ़नी में इंडो-नेपाल सीमा पर छात्राओं ने जवानों को रक्षासूत्र बांधकर अपनी रक्षा तथा अपने देश की रक्षा करने की शपथ दिलाई। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज तथा सेक्रेड हर्ट के छात्राएं कैंप कार्यालय बढ़नी में पहुंचकर सूत्र बांधा। बटालियन में मौजूद सहायक सेनानायक होशियार सिंह पटियाल ने भी रक्षासूत्र बंधवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed