फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The health of the power system will improve

Siddharthnagar News: सुधरेगी बिजली व्यवस्था की सेहत

Thu, 24 Jul 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The health of the power system will improve
विद्युत उपकेंद्र नौगढ़ ट्रांस्फार्मर की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिजली के ढांचे की सेहत सुधारने के लिए निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही तार बदले जाएंगे और फीडरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
इससे आने वाले दिनों में बिजली की किल्लत और लोकल फाल्ट से निजात की उम्मीद है। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लगभग 20 करोड़ रुपये से यह सारे काम होने हैं। धन आवंटित होते ही काम शुरू किया जाएगा। इससे आने वालों दिनों में लोकल फाल्ट सहित अन्य प्रकार की समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिले, इसके लिए सरकार नए फीडर के साथ- साथ बिजली के ढांचे में क्षमता वृद्धि कर रही है, जिससे लोगों को बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक पुराने और जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया गया। कारण आए दिन तारों के टूटने और स्पार्क होने के कारण बिजली गुल हो जाती है। वहीं, ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता से अधिक उपभोक्ताओं की संख्या होने के कारण अकसर बिजली कटने से लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में जिले में बिजली की कटौती और तार टूटकर गिरने और कम बिजली मिलने का संकट समाप्त हो जाएगा। कारण विद्युत निगम की ओर से इससे निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। 20 करोड़ रुपये से अधिक बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। धन आवंटित होते ही व्यवस्था में सुधार करने का काम शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस कार्य के हाेने से आने वाले दिनों में जिले के लगभग चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत से मुक्ति मिल जाएगी।
यह होगा काम: निगम की रिपोर्ट के अनुसार योजना के तहत 239 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसमें 33केवीए, 60 केवीए और इसी प्रकार से 100, 200 और 300 केवीए के ट्रांसफॉमर्र में वृद्धि होगी। इससे बड़ी आबादी को भरपूर बिजली मिलेगी। इसके अलावा 108 जगह सेकेंड प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसमें विकल्प के रूप में दूसरी लाइन रहेगी, जिससे अचानक गड़बड़ी होने पर दूसरी लाइन से आपूर्ति दी जा सके। इसके अलावा 33 केवी लाइन में अतिरिक्त फीडर लगाया जाएगा, जिससे आपूर्ति में गड़बड़ी नहीं हाेगी। इसके अलावा भी बिजली से जुड़े अन्य कार्य किए जाएंगे।

शहर से जुड़ी जोगिया क्षेत्र की बिजली: जाेगिया ब्लॉक नगरा फीडर की बिजली आपूर्ति अभी तक मेन लाइट बांसी से होती थी, जिससे लाइन सही करने में कई घंटे बिजली ठप हो जाती थी। अब शहर की बिजली से जोगिया के नगरा फीडर को जोड़ दिया गया है। इससे बिजली आपूर्ति बेहतर हो गई है। साथ ही अब यहां पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति नहीं रोकनी पड़ेगा। इधर काम होगा तो बांसी से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed