{"_id":"6159e7398ebc3e7636727871","slug":"the-girl-who-fell-in-the-river-playing-blindfolded-missing-siddharthnagar-news-gkp4116002194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों पर पट्टी बांधकर खेलते नदी में गिरी बालिका, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों पर पट्टी बांधकर खेलते नदी में गिरी बालिका, लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों पर पट्टी बांधकर खेलते नदी में गिरी बालिका, लापता
औराताल। पथरा थाना क्षेत्र के बघाड़ी तकियवा गांव के पास बकरी चराने गई बालिका गांव से गुजरने वाली राप्ती में रविवार को डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
क्षेत्र के बघाड़ी तकियवा गांव के पास से राप्ती गुजरी है। गांव निवासी अब्दुल रऊफ की 10 वर्षीय पुत्री गुलशन जहां रविवार को सुमैया, सदीकुन, ईदउनिशा आदि बच्चियों के साथ बकरी चराने राप्ती किनारे गई थी। वहां सभी बच्चियां आपस में आंखों पर पट्टियां बांधकर खेल खेलने लगे। खेलते-खेलते गुलशन जहां नदी के किनारे पहुंच गई।
पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। नदी के पानी का बहाव तेज था। गुलशन जहां के पानी में गिर जाने से अन्य बच्चियां डर कर घर चली गईं। कुछ देर बाद बच्चियों ने घरवालों को सूचना दी। इसके बाद गांव वाले नदी किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अब्दुल गनी ने बताया कि बघाड़ी के गोताखोरों ने बालिका को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। इस संबंध में पथरा थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली थी। अगर ऐसा है तो मौके पर पहुंचकर छानबीन कराई जाएगी।