फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The fire broke out due to unknown reason and burnt about 15 bighas of wheat.

Siddharthnagar News: अज्ञात कारण से लगी आग लगभग 15 बीघा गेहूं जला

Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The fire broke out due to unknown reason and burnt about 15 bighas of wheat.
मिश्रौलिया। इटवा तहसील क्षेत्र के मिश्रौलिया खालसा गांव के सिवान में शनिवार को गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मिश्रौलिया निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर के साथ सिपाही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करने लगे। स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक अब्बास अली का आठ बीघा, शक्लेन का चार बीघा, रमजान का एक बीघा, रहमतुल्लाह का एक बीघा, बैतुल्लाह का एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि मौके से फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया गया था। दमकल के आने में विलंब होने के चलते पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मौके का निरीक्षण करने के लिए इटवा तहसीलदार,कानूनगो के साथ एस आई रामदरश यादव, कांस्टेबल कपिल देव, बीरेंद्र यादव, बलिराज तिवारी, आजाद, सर्वजीत, गणेश, मो. आजम, राम कैलाश यादव, जीतेंद्र , राम सहाय, अब्दुर्रहमान,सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed