फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The festival site is divided into five sectors and 15 sub-sectors.

Siddharthnagar News: पांच सेक्टर और 15 सब सेक्टर में बांटा गया है महोत्सव स्थल

Sun, 28 Jan 2024 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The festival site is divided into five sectors and 15 sub-sectors.
सिद्धार्थनगर महोत्सव में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम पवन अग्रवाल, एसपी प्राची सिंह। स्
- निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित 500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, दो शिफ्ट में लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन


- कपिलवस्तु महोत्सव में रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, हर प्वाइंट पर तैनात रहेगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पांच सेक्टर और 15 सब सेक्टर में पूरे स्थल को बांटा गया और 550 से अधिक पुलिसकर्मी दो शिफ्ट में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। हर प्वाइंट पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे, गड़बड़ी की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
कपिलवस्तु महोत्सव 28 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में जिले के अलावा गैर जनपद से भी लोग आते हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होती हैं। इसलिए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पूर्व कार्यक्रम स्थल को पांच सेक्टर और 15 सब सेक्टर में बांटा गया है। हर गेट और हर प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा में 23 निरीक्षक, 87 उपनिरीक्षक, 396 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 54 महिला कांस्टेबल की दो शिफ्ट मेें ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के प्रभारी सीओ को बताया कि गया है। जो पूरी मॉनिटरिंग करते रहेंगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि महोत्सव में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। हर प्वाइंट पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इस प्रकार है पार्किंग की व्यवस्था



1. हाईडिल की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था काशीराम आवास कालोनी के सामने अशोक मार्ग पर स्थित ग्राउंड में किया गया है। वहां से वाहन खड़ा करने के पश्चात महोत्सव स्थल तक पैदल ही जाएगें।

---

2. साड़ी की तरफ से आने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था पीडबल्यूडी ग्राउंड व बसडिलिया मोड़ के पास स्थित ग्राउंड में किया गया है वहां से वाहन खड़ा करने के पश्चात महोत्सव स्थल तक पैदल ही जाएंगे।


---

3.वीवीआईपी, वीआई,पी, सेलिब्रिटी, मीडिया की पार्किंग व्यवस्था बीएसए कार्यालय के उत्तर पश्चिम खाली ग्राउंड में किया गया है।

---

महोत्सव में आने वाले वीवीआईपी वीआईपी, सेलिब्रिटी, मीडिया के के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के वाहन दोनों तरफ लगे बैरिकेडिंग के अन्दर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहां से पैदल ही महोत्सव स्थल तक जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed