{"_id":"64f38fd7ffbef7a17a089c86","slug":"the-father-passed-away-after-complaining-now-the-son-is-also-roaming-around-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3984-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फरियाद करते-करते चल बसे पिता, अब बेटा भी लगा रहा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फरियाद करते-करते चल बसे पिता, अब बेटा भी लगा रहा चक्कर
Sun, 03 Sep 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दस साल से बिना कनेक्शन के आ रहा है बिजली का बिल माफ कराइए साहब। पिता जी बिजली विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत करते-करते स्वर्ग सिधार गए, मगर अबतक न्याय नहीं मिला, उल्टा बिल आ रहा है। अब लगता है मेरी जिंदगी भी ऐसे ही चक्कर काटते गुजर जाएगी। यह कहना डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी संजय त्रिपाठी का।
शनिवार को डुमरियागंज में डीएम के अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर संजय त्रिपाठी ने कहा कि साहब मेरे घर में मेरे पिता स्व. बेनी माधव त्रिपाठी के नाम से बिजली का घरेलू कनेक्शन है। जिसके बिल का भुगतान बराबर किया जाता है। जनवरी 2013 में मेरे नाम संजय त्रिपाठी के बिना बिजली कनेक्शन के विभाग की ओर से बिल भेज दिया गया। उसके बाद पिताजी ने 14 फरवरी 2013 को बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता डुमरियागंज को प्रार्थना पत्र देकर बिना कनेक्शन भेजे गए बिजली का बिल खत्म करने व कनेक्शन को काटने की मांग की थी। जिस पर विभाग के जेई ने जांच कर गलत कनेक्शन व बिल भेजने की रिपोर्ट भेजी। पिता का स्वर्गवास हो गया, तब से आज तक 13 वर्षों से शिकायत कर संजय त्रिपाठी के नाम से फर्जी कनेक्शन काटने व बिजली का बिल माफ करने की शिकायत कर रहा हूं लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। इसी तरह दूसरा मामला नगर पंचायत डुमरिमागंज के आजाद नगर वार्ड नंबर दो के इकरामुद्दीन का है जो 2015 से रास्ता का अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायत कर रहे हैं। तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई के तहत डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया साथ बेदखली का आदेश कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। मगर दो साल से प्रशासन न जुर्माना वसूल सका और न ही अतिक्रमण हटाकर रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन
डीएम ने ईओ को जल्द जुर्माना जमा कराने के साथ ही अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खाली कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में राजस्व के 16, पुलिस के 12, विकास विभाग के 2 व अन्य 7 मामले आए। जिसमें राजस्व विभाग के तीन व दो अन्य विभागों के मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल, एसडीएम परवेंद्र कुमार, तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ सुजीत कुमार राय, सीडीपीओ भनवापुर अभय प्रताप सिंह, एआरओ विजय सहाय आदि मौजूद रहे।
-- -
साहब! 14 हजार के बाद नहीं मिली धनराशि
सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सुनवाई चल रही थी। इस दौरान क्षेत्र के भुसौला माफी गांव निवासी टिकोरी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि साहब बकरी सेड बनवाने के लिए आवेदन किया था। 80 हजार रुपये में 14 हजार रुपये मिला। बाकी राशि अभी तक नहीं मिली। पांच बार आ चुके हैं। इस पर एसडीएम ने कहा कि जांच करवाते हैं। वहीं नगर के बुधनगर निवासी मो. वसीर फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने सीओ को शिकायत पत्र थामते हुए कहा कि साहब हमारा रुपया दिलवा दीजिए। जब सीओ ने प्रकरण पूछा तो कहा कि लिखा है पढ़ लीजिए। फिर वह बोला कि साहब क्षेत्र के बकनिहया गांव निवासी एक व्यक्ति को जमीन के लिए 50 हजार रुपये दे दिया था। उसका कागजात भी है। लेकिन अब वह न तो जमीन दे रहा है और न ही रुपये। कई बार चक्कर लगा चुके हैं। रुपये दिलवा दीजिए। इस पर सीओ ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भी कई शिकायतकर्ता इसी प्रकार झेलते हुए मिले। जिन्हें हर बार तारीख पर तारीख दी जा रही है।