फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   family slept on terrace thieves cleaned house in siddharthnagar

Siddharthnagar News: छत पर सोया था परिवार, चोरों ने साफ कर दिया घर

Mon, 26 Jun 2023 03:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Mon, 26 Jun 2023 03:59 PM IST
सार

जमीरुल्लाह ने बताया कि उनका पूरा परिवार घर के बरामदे में सो गया और वह छत पर जाकर सो गए। रात पौने तीन बजे बूंदाबांदी होने लगी तो वे बिस्तर समेटकर नीचे पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।

विज्ञापन
family slept on terrace thieves cleaned house in siddharthnagar
त्रिलोकपुर क्षेत्र के पोखर भिटवा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पोखर भिटवा गांव में शनिवार रात नीर मोहम्मद के परिवार के लोग छत व बरामदे में सो रहे थे। मौका देखकर चोरों ने दरवाजे की कुंडी काट दी और अंदर घुसकर घर में रखे हुए आभूषण उठा ले गए। जब परिवार के लोग जागे तो कुंडी टूटी हुई और सामान बिखरे हुए थे। उन्होंने कमरे का ताला सूटकेस, बक्सा व अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे आठ हजार रुपये और करीब 13 तोले सोने व एक किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिया।
विज्ञापन


रात पौने तीन बजे बूंदाबादी होने पर छत पर सो रहे गृह स्वामी के पुत्र जमीरुल्लाह जाग गए और घर में पहुंचे तो कमरे का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। जब वे कमरे में पहुंचे तो अलमारी, सूटकेस व बक्सा सब टूटा हुआ था और उसमें रखा 8 हजार नगदी व सोने चांदी का आभूषण गायब था। जिस पर उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


जमीरुल्लाह ने बताया कि उनके पिता नाच पार्टी में नगाड़ा बजाने का काम करते हैं, शनिवार शाम को वह पास के डोकम गांव में नगाड़ा बजाने चले गए थे। उनका पूरा परिवार घर के बरामदे में सो गया और वह छत पर जाकर सो गए। रात पौने तीन बजे बूंदाबांदी होने लगी तो वे बिस्तर समेटकर नीचे पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रविवार सुबह थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि गृह स्वामी ने तहरीर दी है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही हैं चोरियां
घटना नंबर एक - 13 जून की रात चोरों ने त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी इंद्रजीत के घर को निशाना बनाकर यहां से पांच लाख रुपये से अधिक सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ली थी।

घटना नंबर दो - 14 जून की रात चोरों ने बबुरहा गांव निवासी जगदंबा चौधरी के घर को निशाना बनाकर करीब 77 हजार रुपया नगदी और 12 लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed