फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The effect of cold will remain along with fog

Siddharthnagar News: कोहरा के साथ बना रहेगा ठंड का असर

Fri, 19 Jan 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The effect of cold will remain along with fog
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को हुई धूप के प्रभाव से मौसम का मिजाज कुछ बदल गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई तो लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कोहरा के साथ ठंड का असर बना रहेगा। दोपहर में धूप होगी और धूप कम होते ही गलन का असर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले का अधिकतम तापमान 16.1 एवं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनों बाद दिन में धूप हुई तो लोगों ने सुखद अहसास हुआ, हालांकि, शाम होते ही गलन शुरू हो गई। अलाव और रूम हीटर से सहारे लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कोहरा के साथ ठंड का असर रहेगा। दिन के तापमान में गिरावट होगी। आसमान साफ होने पर धूप होगी, जबकि ऊपरी सतह पर तेज रफ्तार से चली पश्चिमी हवाओं के कारण गलन बनी रहेगी। मौसम में चढ़ाव उतार का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed