{"_id":"62b0acb6ee12293c1a057269","slug":"the-effect-of-bharat-bandh-did-not-remain-in-the-district-siddharthnagar-news-gkp4410216142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं रहा भारत बंद का असर, सामान्य रहीं गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं रहा भारत बंद का असर, सामान्य रहीं गतिविधियां
विज्ञापन
शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एसओ जय प्रकाश दूबे और पुलिसकर्मी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिले में नहीं रहा भारत बंद का असर, सामान्य रहीं गतिविधियां
‘अग्निपथ’ के विरोध में भारत बंद का किया गया था आह्वान
रेलवे स्टेशन और बाजार में सतर्क रही पुलिस
सिद्धार्थनगर। ‘अग्निपथ’ के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को जिले में बंद का कोई असर नहीं दिखा। कोई भी संगठन दुकानें बंद कराने के लिए आगे नहीं आया। सभी गतिविधियों अन्य दिनों की तरह चलती रहीं। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।
‘अग्निपथ’ के विरोध में देश के कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। प्रदेश के कई जनपदों में भी धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच सोमवार को भारत बंद का आवाह्न किया गया था। सरकारी कार्यालय के साथ दुकानें भी खुली रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी अलर्ट रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए शोहरतगढ़, ढेबरुआ और चिल्हिया की पुलिस मुस्तैद रही। बढ़नी, परसा, शोहरतगढ़ व चिल्हिया रेलवे स्टेशन सहित बाजार, चौराहों और व्यस्त स्थानों पर पुलिसकर्मी मार्च करते हैं। इस दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस निगाह बनाए रखी।
पुलिस प्रशासन की ओर से किसी के दबाव में बाजार नहीं बंद करने की अपील की गई। इस दौरान सीओ हरिश्चंद्र, शोहरतगढ़ के थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे, ढेबरुआ के एसओ हरिओम कुशवाहा, चिल्हिया के एसओ राजेश मौर्य सहित आरपीएफ, जीआरपी व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसी प्रकार बांसी, इटवा और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में भी बंद का कोई असर नहीं दिखा।