फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The effect of Bharat Bandh did not remain in the district

जिले में नहीं रहा भारत बंद का असर, सामान्य रहीं गतिविधियां

Mon, 20 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The effect of Bharat Bandh did not remain in the district
शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एसओ जय प्रकाश दूबे और पुलिसकर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिले में नहीं रहा भारत बंद का असर, सामान्य रहीं गतिविधियां
विज्ञापन

‘अग्निपथ’ के विरोध में भारत बंद का किया गया था आह्वान
रेलवे स्टेशन और बाजार में सतर्क रही पुलिस
सिद्धार्थनगर। ‘अग्निपथ’ के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को जिले में बंद का कोई असर नहीं दिखा। कोई भी संगठन दुकानें बंद कराने के लिए आगे नहीं आया। सभी गतिविधियों अन्य दिनों की तरह चलती रहीं। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।
‘अग्निपथ’ के विरोध में देश के कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। प्रदेश के कई जनपदों में भी धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच सोमवार को भारत बंद का आवाह्न किया गया था। सरकारी कार्यालय के साथ दुकानें भी खुली रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी अलर्ट रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए शोहरतगढ़, ढेबरुआ और चिल्हिया की पुलिस मुस्तैद रही। बढ़नी, परसा, शोहरतगढ़ व चिल्हिया रेलवे स्टेशन सहित बाजार, चौराहों और व्यस्त स्थानों पर पुलिसकर्मी मार्च करते हैं। इस दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस निगाह बनाए रखी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से किसी के दबाव में बाजार नहीं बंद करने की अपील की गई। इस दौरान सीओ हरिश्चंद्र, शोहरतगढ़ के थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे, ढेबरुआ के एसओ हरिओम कुशवाहा, चिल्हिया के एसओ राजेश मौर्य सहित आरपीएफ, जीआरपी व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसी प्रकार बांसी, इटवा और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में भी बंद का कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed