फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The district ranks seventh in terms of cleanliness of schools

विद्यालयों की स्वच्छता के मामले में जिला सातवें स्थान पर

Mon, 28 Mar 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The district ranks seventh in terms of cleanliness of schools
विद्यालयों की स्वच्छता के मामले में जिला सातवें स्थान पर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिषदीय स्कूलों की स्वच्छता मामले में सिद्धार्थनगर ने सुधार करते हुए अच्छी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ भारत पुरस्कार के मानकों पर जहां कुछ समय पूर्व तक जिले का स्थान पूरे प्रदेश में 70 वां था वहीं अब सातवें पायदान पर पहुंच गया है। इसमें और भी सुधार के लिए बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने मातहतों को निर्देशित किया है।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूलों में स्वच्छता और स्वच्छता अभ्यास में उत्कृष्टता को पहचानने, प्रेरित करने और मनाने के लिए स्थापित किया गया है। जिले में परिषदीय, मान्यता प्राप्त और कस्तूरबा विद्यालय मिलाकर कुल 3474 स्कूल संचालित हैं। जिसमें से लगभग सभी परिषदीय स्कूलों को मिलाकर कुल 2160 स्कूलों द्वारा प्रतिभाग किया जा चुका है। बीएसए देवेंद्र पांडेय ने जिले के सभी जिला समन्वयक, एसआरजी व एआरपी के साथ ऑनलाइन बैठक कर इस योजना को सौ प्रतिशत पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया ताकि जिले को प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचाने में सफलता हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed