फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dead body of the woman who came to Moussa's house was found hanging from the tree.

मौसा के घर आई महिला का पेड़ से लटका शव मिला

Wed, 08 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the woman who came to Moussa's house was found hanging from the tree.
मौसा के घर आई महिला का पेड़ से लटका शव मिला
विज्ञापन

बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर राजा गांव में मंगलवार को संदिग्ध हाल में महिला की मौत हो गई। बाग में पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका लटकता हुआ शव मिला। वह अपने मौसा के घर आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलरामपुर जनपद के गौरा थाना क्षेत्र के सुहता बेलहसा गांव निवासी चिन्कू विश्वकर्मा की बेटी दीपा (22) करीब 15 दिन पूर्व त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर राजा गांव निवासी अपने मौसा वेद प्रकाश के घर आई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को घर के सामने पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ शव मिला। नहर के पास से गुजर रहे कुछ ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर घर के लोग बगीचे में पहुंच गए और शव को पेड़ से उतार कर घर ले आए। मृतका के मौसा वेद प्रकाश ने तत्काल इसकी सूचना महिला के पिता और उसकी ससुराल वालों को दी।
विज्ञापन

दोपहर चार बजे के करीब पहुंचे मृतका के चाचा और ससुर रघु विश्वकर्मा व पति पवन वहां पहुंचे। इन लोगों ने मृतका की मौसी व मौसा पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना दे दी। शाम छह बजे के करीब मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा व चौकी इंचार्ज बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed