{"_id":"6035345a8ebc3e15030930c9","slug":"the-dead-body-of-a-newborn-found-in-the-ocean-siddharthnagar-news-gkp385918534","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतभारी सागर में उतराता मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतभारी सागर में उतराता मिला नवजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी सागर में उतराता मिला नवजात का शव
भारतभारी(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के भारतभारी तीर्थ सागर में मंगलवार सुबह एक नवजात का शव उतराता मिला। पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का मानना है कि जन्म के बाद नवजात की मृत्यु हो गई होगी और शव को सागर में फेंक दिया गया होगा।
सफाईकर्मी प्रतिदिन की तरह सुबह प्राचीन शिव मंदिर भारतभारी पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच किसी सफाईकर्मी की नजर तीर्थ सागर में उतराते शव पर पड़ी। शव देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य सफाईकर्मी व मंदिर के आसपास से लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को सागर से बाहर निकलवाया। कोतवाल डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया कि भारतभारी तीर्थ सागर में नवजात का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।