फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The construction of the culvert and approach is incomplete, increasing the risk of accidents.

Siddharthnagar News: पुलिया व एप्रोच का निर्माण अधूरा, हादसे का बढ़ा खतरा

Mon, 16 Feb 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The construction of the culvert and approach is incomplete, increasing the risk of accidents.
भारतभारी। डुमरियागंज विकास क्षेत्र के ब्लॉक बगडीहवा में आमी नदी पर जर्जर पुलिया थी, जो राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन रही थी। ग्रामीणों की मांग पर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुआ जो आज तक आधा अधूरा पड़ा है। पुलिया पर एप्रोच भी नहीं बनाया गया है। इसके चलते राहगीरों को हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने पुलिया का आधा-अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया है। एप्रोच न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिया के किनारे की जमीन भी धसने लगी है, जिसमें गैप आ गई है। पुलिया के दोनों तरफ दीवार भी नहीं है, जिससे राहगीरों के लिए खतरा अधिक है। क्षेत्रवासियों को आज भी इंतजार है।
विज्ञापन

खरगौला गांव के विनोद कुमार शर्मा, दिनेश कुमार यादव, अय्यूब अहमद, राज चौहान, मुनव्वर हुसैन का कहना है कि जब से इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुआ तब से सब गांव वालों को बेवां जाने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। अब जब पुलिया बनकर पूरी हो गई तो इसमें एप्रोच नहीं बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed