फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The cold subsided, but the election heat started increasing

ठंड कम हुई, लेकिन बढ़ने लगी चुनावी तपिश

Sun, 13 Feb 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The cold subsided, but the election heat started increasing
ठंड कम हुई, लेकिन बढ़ने लगी चुनावी तपिश
विज्ञापन

डुमरियागंज। जनपद की राजनीति की धुरी माने जाने वाले डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में अब चुनावी तपिश महसूस होने लगी है। कुछ दिनों तक बारिश, फिर कोहरा पड़ने, गलन के बाद धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ तो चुनावी तपिश बढ़ने लगी है। अब तक चुप बैठकर आंकलन में जुटे मतदाता धीरे-धीरे मुखर होने लगे हैं। उम्मीदवार की शख्सियत, क्षेत्र की तरक्की के साथ गुंडागर्दी कम होने, छुट्टा पशुओं से समस्या जैसे मुद्दे, इस चुनाव में कहीं-कहीं भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
चार लाख आठ हजार 327 मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र में अब चुनावी रंग चरम पर है। मतदाताओं में जाग रहे उत्साह से अब चुनावी समीकरणों पर चर्चाएं होने लगी हैं और उम्मीदवार भी चुनावी चुनौतियों से निपटने की तरकीब लगाए हैं। धुरंधरों के बीच तैयार हुए मुकाबले के आधार के अनुरूप मतदाताओं को अपने पाले में खींचा जा रहा है। प्रत्याशी, तरह-तरह के शिगूफा के साथ, शब्द बाणों के जरिए प्रतिद्वंद्वी पर हमलावर हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभावी मुद्दों के अनुरूप पार्टी प्रत्याशी को तौलकर टेंपो हाई हो रहे हैं। इन सबके बावजूद, यह कह पाना मुश्किल है कि मतदाता किस पार्टी को ज्यादा अहमियत दे रहा है। लहर नाम की चीज स्थानीय मुद्दों में उलझी हुई है। जातीय समीकरण साधकर चुनावी वैतरणी पार होने की जुगत में भी प्रत्याशी लगे हैं। मगर किसी भी स्तर पर इनको निर्णायक मानना अभी जल्दबाजी लग रही है। इन सबके बीच दूसरा पक्ष यह है कि इस बार बड़ी तादाद में मतदाता, उम्मीदवार की शख्सियत को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मतदाताओं का बड़ा तबका क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर बात करता दिखाई दे रहा है। प्रमुख राजनीतिक दलों के वोट बैंक माने जाने वाले लोग विभिन्न मुद्दों पर बंटे नजर आ रहे हैं। गली मोहल्लों के अलावा देहात क्षेत्रों में होने वाली चुनावी चर्चाओं से साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार, मतदाता जातीय ढर्रे पर वोट देने की आदत से बाहर निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed