फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   daughter will marriage in sorrow due to mother and bhabhi death

करंट लगने से मां और भाभी की हो गई है मौत: नहीं बजेगी शहनाई, गम के बीच पीले होंगे बिटिया के हाथ

Sat, 27 May 2023 05:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Sat, 27 May 2023 05:31 PM IST
सार

्रएसओ त्रिलोकपुर सूर्यप्रकाश सिंह ने कहा कि परिवार वालों के आग्रह पर सीओ हरिश्चंद्र, लेखपाल यशोदा नंद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह की मौजूदगी में पंचनामा कर दोनों महिलाओं का शव रात में ही परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया था। शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
daughter will marriage in sorrow due to mother and bhabhi death
त्रिलोकपुर क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव में मृतक के घर पर पहुंच कर सांत्वना देते पूर्व शिक्षा मंत

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जिस घर में 30 मई को शहनाई बजनी है। उससे पहले बृहस्पतिवार को महिला और जेठानी की बहू की करंट लगने से मौत की घटना ने सबको झकझोर दिया। शादी से पांच दिन पहले ही मां और भाभी की मौत को शिवानी कभी नहीं भूलेगी। कारण उन्हें बचाने में वह भी करंट के झटके से घायल हुई है।

विज्ञापन


अब शादी के मंडप पर वह कैसे बैठेगी, इसी सोचकर वह चीख-चीखकर रोने लग रही है। परिवार के लोगों ने सारी तैयारी पूरी होने के कारण बिना शहनाई बजे शादी करने का फैसला लिया है। इसलिए दोनों शवों को जलाने के बजाय, एक साथ दफन कर दिया। गांव में मातम का माहौल है। घर पर उठने वाली चीख से हर किसी की आंखें नम हो जा रहीं हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी भदई चौधरी की बेटी शिवानी (19) की 30 मई को शादी होनी है। बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े सात बजे घर में शादी की खुशियों में परिवार के साथ रिश्तेदार खुशी में मशगूल थे। इसी दौरान भदई के भाई की बहू रंजना (27) घर के आंगन में गोबर के उपले निकालने गई हुई थी। जहां पर छत पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ी रखी थी, उसी में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा छूने से तेज आवाज करते हुए वह बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे देखने पहुंची भदई चौधरी की पत्नी संगीता (45) पहुंची तो वह भी करंट के चपेट में आ गईं। चीख सुनकर संगीता की बेटी शिवानी (19) पहुंची तो वह चपेट में आने से झटका लगाकर घायल हो गई। परिजन गांव में रहने वाले निजी डॉक्टर को बुलाकर दिखाया तो पता चला कि रंजना व संगीता की मौत हो चुकी है। एक साथ घर की दो महिलाओं की मौत की खबर परिवार वालों ने सुनी घर में चीख पुकार मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।


 

छह साल पहले हुई थी अनिल चौधरी की शादी

भदई चौधरी के भाई के लड़के अनिल चौधरी की शादी छह साल पहले बलरामपुर जनपद के गैसड़ी थाना क्षेत्र के भोजपुर संतरी निवासी राजकुमार चौधरी की बेटी रंजना चौधरी से हुई थी। अनिल चौधरी के कोई बच्चे नहीं थे। लेकिन दोनों के बीच अच्छे संबंध थे और हंसी खुशी से दोनों रहते थे। पत्नी की मौत से अनिल पूरी तरह से टूट गया है। वह भी फूटफूटकर रो रहा था।

30 मई को होगी शिवानी की शादी
मृतिका संगीता की बेटी शिवानी की शादी 30 मई को जनपद के तिघरा घाट निवासी राम रूप चौधरी के बेटे राजकुमार चौधरी से होनी है। शादी होने के कारण हर तरफ हंसी ठिठोली हो रही थी। शिवानी की मां संगीता व भाभी रंजना की मौत का पता चलते ही पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के मुताबिक शादी तय तारीख पर सादगी से होगी। बिना शहनाई बजे बिटिया की शादी की जाएगी। कारण टेंट, बावर्ची सहित सभी सट्टा बंधा हुआ है। शादी का सामान भी आ गया है। जो होना था हो गया है, शादी रोकने से कोई फायदा नहीं होगा।

पूर्व शिक्षामंत्री पहुंचे पीड़ित के घर
एक साथ दो महिलाओं की मौत की खबर सुनकर शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब पूर्व मंत्री डाॅ. सतीशचंद्र द्विवेदी व एसडीएम इटवा करमेंद्र पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद परिवार वालों को ढांढस बंधाया।

एसओ त्रिलोकपुर सूर्यप्रकाश सिंह ने कहा कि परिवार वालों के आग्रह पर सीओ हरिश्चंद्र, लेखपाल यशोदा नंद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह की मौजूदगी में पंचनामा कर दोनों महिलाओं का शव रात में ही परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया था। शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed