फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   the cheldren thief was beaten by a thief as a thief.

बच्चा चोर के शक में वृद्ध को पीटा

Sat, 31 Aug 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
the cheldren thief was beaten by a thief as a thief.
बच्चा चोर की अफवाह में बुजुर्ग को पीटा
विज्ञापन

शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के हथिहवा गांव के पास शुक्रवार की रात एक वृद्ध को कुछ लोगों ने बच्चा चोर के शक में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर बुजुर्ग की जान बचाई। वृद्ध बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने इलाज के बाद उसे घर भेजने की व्यवस्था की।
क्षेत्र के हथिहवा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम एक बुजुर्ग घूम रहे थे। तभी शक होने पर कुछ लोग बच्चा चोर-चोर का शोर मचा दिया। अभी वृद्ध कुछ समझ पाते लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बुजुर्ग अर्द्धबेहोशी की हालत में हो गए। सूचना पर पहुंचे शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह बुजुर्ग को लोगों के चंगुल से बचाकर चौकी ले आए और इलाज कराया। बुजुर्ग की पहचान बिहार के जहानाबाद जिले के आमसारा गांव निवासी मो. मिनहाज के रूप में की गई। इटवा पुलिस ने जांच के बाद उसे बिहार के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाह पर लगेगा रासुका
- अफवाह फैलाने वालों पर सख्त हुए एसपी
- भीड़ की हिंसा को रोकने के लिए डीजीपी ने दिए निर्देश
- जिले में दो मामले आ चुके है सामने
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर एसपी ने कड़े तेवर दिखाए है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। डीजीपी की ओर अफवाह और भीड़ जुटाकर हिंसा फैलाने वाले आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई का निर्देश मिला है। इस पर एसपी ने सभी थानेदारों को निर्देशित कर ऐसी घटनाओं पर नजर रखने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि कोई अफवाह फैलाता तो तत्काल उस पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अलर्ट है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दो मामले जिले में मिले थे। जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। अगर अफवाह फैलाते हुए कोई भी पकड़ा गया तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed