फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The case has been pending for more than three years, DM expressed displeasure

Siddharthnagar News: तीन वर्ष से अधिक समय से प्रकरण लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 23 Jul 2025 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The case has been pending for more than three years, DM expressed displeasure
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर. ने बुधवार को तहसील शोहरतगढ़़ का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट केस पत्रावली में तीन वर्ष से अधिक समय से प्रकरणों के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रतिदिन कोर्ट में सुनवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि धारा-67 का मौके पर जाकर निस्तारण कराए तथा कब्जा भी दिलाएं। पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र, पट्टा, आरसी वसूली, ईडब्ल्यूएस. प्रमाणपत्र आदि पत्रावली का गहनता से जांच की गई। आईजीआरएस निस्तारण आख्या को भी देखा। इसके पश्चात अभिलेखागार, भूलेख, संग्रह अभिलेखागार, नजारत, खतौनी कक्ष, आपूर्ति कार्यालय, डाक डिस्पैच रजिस्टर, आरके पटल आदि विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पत्रावलियों का रखरखाव ठीक रखने का निर्देश दिया। प्रतिदिन कोर्ट में सुनवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवादख
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed