{"_id":"688272c0a01315e1060222a8","slug":"the-bridge-collapsed-pedestrians-in-danger-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141621-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धंस गया पुल, खतरे में राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धंस गया पुल, खतरे में राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर मिल कॉलोनी व कई गांवों को जोड़ने वाला पुल खतरनाक स्थिति में है। मंगरे चाचा के होटल के सामने पुल धंस गया है, जिससे आवागमन जानलेवा बना है।
सड़क पर कचरा और पुल के नीचे गंदगी नगर पंचायत की लापरवाही का प्रमाण है। एक वाहन मुश्किल से निकलता है। दूसरे को रुकना पड़ता है, जिससे बड़े हादसे का अंदेशा है।
नगरवासी व ग्रामीण आक्रोशित हैं, तत्काल पुल की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस दिशा में अनदेखी हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जवाबदेही नगर पंचायत की होगी। कस्बे के अश्वनी, मगरे, बबलू आदि ने धंसे पुल की मरम्मत करवाने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि मामला जानकारी में है। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।